फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में 360 ने लिया हिस्सा, 50 एथलीट्स चयनित

विज्ञापन
रायपुर ‌‌स्थित महाराणा स्पोट्रर्स कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशियन में चयन ?
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलीट्स चयन के लिए ट्रायल हुए। 82 विधाओं के लिए हुए ट्रायल में 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 50 का चयन किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड एथलीट चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए खिलाड़ी शनिवार सुबह छह बजे से ही मैदान में जुट गए थे। ट्रायल सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला। एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि चयन अंडर-14, 16, 18, 20 आयु वर्ग में किए गए हैं। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 व 18 अगस्त को होगी। ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं भी उपस्थित रहे।
बारिश में भी बरकरार रहा जोश
ट्रायल खत्म होने से करीब डेढ़ घंटे पूर्व तेज बारिश शुरू हो गई थी। इस समय दौड़ का ट्रायल शेष था। ऐसे में बारिश के बीच ही दौड़ करानी पड़ी। बारिश के बावजूद प्रतिभागियों के जोश में कोई कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

शौचालय की सुविधा का रहा अभाव
ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट सुविधा का कोई इंतजाम नहीं था। खिलाड़ियों की शिकायत थी कि एक ही टॉयलेट खोला गया था, जिसका प्रयोग सभी को करना था। बालिका खिलाड़ियों के लिए अलग से टॉयलेट की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें