फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कामन ट्रिंकेट प्रजाति के सांप का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेलाकुई। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज क्षेत्र के सहसपुर स्थित गैस एजेंसी वाली गली में सांप निकल आया। सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कामन ट्रिंकेट प्रजाति का सांप रेस्क्यू किया गया है जो कि जहरीली प्रजाति में नहीं आता है। उन्होंने बताया कि सांप को संरिक्षत वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें