फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे 34 परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मूल्यांकन के लिए हुई ट्रेनिंग में शनिवार को 34 परीक्षक नहीं पहुंचे। इस दौरान इंटरमीडिएट में 131 के सापेक्ष 109 और हाईस्कूल में 43 के सापेक्ष 31 परीक्षक ही उपस्थित हुए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने मूल्यांकन केंद्र में सभी परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में लगभग 50 हजार और हाईस्कूल में लगभग 19 हजार कॉपियां मूल्यांकन केंद्र पर है। जिले में जीजीआईसी राजपुर रोड और जीआईसी हरबर्टपुर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब सात घंटे मूल्यांकन कार्य चलेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था बनाने के निर्देश संबंधित केंद्र प्रभारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें