फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में अगले पांच दिन के लिए 335 अपाइंटमेंट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी(आरटीओ) कार्यालय में सीमित संख्या में काम होने के चलते ऑनलाइन भीड़ नजर आ रही है। आलम यह है कि अगले पांच दिन के लिए लोगों ने ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक कर लिए हैं। इसी हिसाब से उन्हें दफ्तर में अपने काम कराने का मौका मिलेगा।आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई की ओर से कोविड कर्फ्यू के बीच दफ्तर में कामकाज सुचारू किया गया है। कोविड से बचाव की एहतियात के मद्देनजर लर्निंग लाइसेंस से लेकर परमिट और फिटनेस तक के लिए रोजाना 25-25 लोगों को दफ्तर में आने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना पड़ेगा। पहले दिन तो कम जानकारी की वजह से लोगों ने केवल तीन अपाइंटमेंट लिए थे, जिस वजह से सभी को मौका दे दिया गया था। लेकिन अब जागरुकता बढ़ने के बाद आरटीओ की वेबसाइट पर जबर्दस्त मारामारी देखने को मिली है। सोमवार के लिए 109 लोगों ने स्लॉट बुक कराया है। इनमें 54 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस, दस लोगों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, चार लोगों ने परमिट, 25 लोगों ने वाहन संबंधी कार्य और 16 लोगों ने वाहन की फिटनेस को लेकर अपाइंटमेंट लिया हुआ है। वहीं, 29 जून के लिए 75 लोगों ने अपाइंटमेंट लिया है। 30 जून के लिए 61 लोगों ने, एक जुलाई के लिए 51 लोगों ने और दो जुलाई के लिए अभी तक 39 लोग अपाइंटमेंट ले चुके हैं। 8
विज्ञापन

ऐसे लें अपाइंटमेंट
सबसे पहले आरटीओ देहरादून की वेबसाइट https://appointment.rtodoon.in/ पर जाएं। यहां अपाइंटमेंट की तिथि भरें। इसके बाद सर्विस के कॉलम में संबंधित विकल्प भरें। इसके बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर फीड करें। इसे सबमिट कर दें।
कोविड गाइडलाइंस के तहत हम ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक कराने का मौका दे रहे हैं। लोगों में रुझान बढ़ा है। सोमवार के लिए सबसे ज्यादा अपाइंटमेंट हैं। बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। -दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ प्रशासन, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें