बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश में हुए भूस्खलन से जिले की कुल 33 सड़कें अवरुद्ध हैं। बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने की वजह से इन मार्गों को बंद कर दिया गया है। लोनिवि और जिला प्रशासन इन मार्गों को खोलने के लिए लगातार काम कर रहा है।
जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि लोनिवि को जल्द से जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार तक मार्ग पर यातायात सुचारू होने के आसार हैं। डीएम ने कहा बरसात के दिनों में इन मार्गों का प्रयोग करने से बचें। किसी भी प्रकार की आपत स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करेें।
यह हैं जिले के अवरुद्ध मार्ग
-दारा गाड़ कथियान-त्यूनी मोटर मार्ग,
- मीनस अटाल मोटर मार्ग
-पुरोडी-रवाना- डामटा मार्ग
-कोटी-कनासर रजाडू मोटर मार्ग
- काथियान-डांठुला मोटर मार्ग
- डूंगरी मोटर मार्ग
- रायगी- कूल्हा मोटर मार्ग
- खारसी मोटर मार्ग
- गौराघाटी- लावडी मोटर मार्ग
- बाणा- चिल्हाड मोटर मार्ग
- बगूर मोटर मार्ग
-अणु चिल्हाड मोटर मार्ग
- अटाल सैंज मोटर मार्ग
- पुरोडी हयो टगरी मोटर मार्ग
- कोरवा-क्वारना-क्वानू मोटर मार्ग
-हमरऊ-लालऊ से दातनू बडनू मोटर मार्ग
- डाडुवा-कितरोली मोटर मार्ग
- हमरऊ-लालउ-मसलाड मोटर मार्ग से मलेथा मार्ग
- मंगरोली होडा मोटर मार्ग
-फेडूलानी से मलेथा मोटर मार्ग
- भपऊ लिंक मोटर मार्ग
- मूलधार-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग
-पिनवल मोटर मार्ग
-मेघाटू मोटर मार्ग
- कांडा बैंड से कांडा टयूटाड मोटर मार्ग
- खारसी मोटर मार्ग
-खाटुवा मोटर मार्ग
- दमन से देसऊ मोटर मार्ग
- लेल्टा-मंडोली मोटर मार्ग
- डिमीच मोटर मार्ग
-कुनैन मोटर मार्ग
- डिरनाड मोटर मार्ग
- कोटा बैंउ अंजिया मोटर मार्ग