लूटी गई रकम 33 लाख बताई गई है। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। जानकारी पाकर पेट्रोल पंप मालिक ललित मोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट, मंगलौर कोतवाल प्रदीप चौहान, कोतवाल गंगनहर राजेश शाह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जानकारी ली।