फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर लूट, बदमाशों ने लूटे 33 लाख

Mon, 10 Jun 2019 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने रुड़की में दिल्ली रोड स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 33 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। सेल्समैन रुपए लेकर रुड़की के एक बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस सेल्समैन से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल का पेट्रोल पंप है। आज पेट्रोल पंप से सेल्समैन अमीर कांवड़ पटरी के रास्ते रकम लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में निशू अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाखों रुपए लूट लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

लूटी गई रकम 33 लाख

लूटी गई रकम 33 लाख बताई गई है। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। जानकारी पाकर पेट्रोल पंप मालिक ललित मोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट, मंगलौर कोतवाल प्रदीप चौहान, कोतवाल गंगनहर राजेश शाह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें