फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमझाड़ी क्षेत्र में मिले 33 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर में शीशमझाड़ी की तरफ से आने वाले रास्ते को किया पाबंद। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। संवेदनशील माने जाने जा रहे घनी आबादी वाले मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शीशमझाड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कुल 32 मामले सामने आए, जबकि एक पॉजिटिव केस खरास्रोत में मिला। आनन-फानन क्षेत्र की कुछ गलियों को पाबंद कर दिया गया है, जबकि क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। इसके कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने शीशमझाड़ी से चंद्रेश्वनगर की तरफ आने वाले रास्तों को बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खारास्रोत में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि शीशमझाड़ी में इससे पहले सात लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक एक के बाद एक रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सुबह पहले 19 लोगों के पॉजिटिव आने की खबर आई। इसके बाद दोपहर में पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। शाम होते होते यह संख्या 32 पर जा पहुंची। वहीं खारास्रोत में भी एक बुजुर्ग महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने देर शाम तक शीशमझाड़ी की वार्ड तीन और चार की कुछ गलियों को सीलबंद कर दिया। यहां एक ही बिल्डिंग में 15 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर है।
इधर, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अपनी तरफ चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में शीशीमझाड़ी की तरफ से आने वाले रास्तों पर बेडिकेडिंग लगाकर पाबंद कर दिया है। ताकि शीशमझाड़ी क्षेत्र से कोई चंद्रेश्वर नगर में प्रवेश न कर सके। चंद्रेश्वर नगर भी शीशमझाड़ी की ही तरह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि अभी 500 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इधर, मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर पॉजिटिव पाए गए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें