फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के 'घर' से दून को मिलता है पानी

Sat, 11 Oct 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजा रिलीज फिल्म बैंग-बैंग ‘32 राजपुर रोड’ का पता नायक ऋतिक रोशन का दर्शाया जा रहा है। जिस पर बना आलीशान मकान बर्फ से घिरा है। जबकि हकीकत में यहां वाटर वर्क्स कार्यालय बना है और आसपास बर्फ नहीं, बड़े-बड़े टैंकों में पानी भरा है।
विज्ञापन


‘32, राजपुर रोड’ चर्चा में आ गया
पिछले सप्ताह से बैंग-बैंग फिल्म रिलीज होने के बाद से देहरादून का ‘32, राजपुर रोड’ चर्चा में आ गया है। फिल्म में यहां रितिक का खूबसूरत सा घर है और चारों ओर बर्फ का ढेर दिख रहा है। जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। दून के रहने वाले भले ही इस बात से वाकिफ हो लेकिन बाहरी लोग नहीं।

उन्हें शायद यह सुनकर हैरत होगी कि इस पते पर वाटर-वर्क्स है। यहां से मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित शहर की आधी आबादी को पानी सप्लाई होता है। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है जल संस्थान के कुछ अधिकारी भी आश्चर्य में हैं, हालांकि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें