ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गढ़ी कैंट के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के मैदान में खेेले जा रहे 24वें नारायण गुरुंग (जिक्स) मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में अधोईवाला और दून वैली की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है।
टूर्नामेंट का पहला मैच मंगलवार को अधोईवाला और वेस्टर्न ब्वायज के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में अधोईवाला के लिए आकाश ने 49वें मिनट में गोल दागा। इसके साथ ही टीम ने मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में दून वैली और कैंट ब्लू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दून वैली के लिए दीपक राणा ने 43वें मिनट और अनुज ने 53वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। कैंट ब्लू के लिए साहिल ने एकमात्र गोल 42वें मिनट में किया।