फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को निकलेगी बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला की डोली

विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला की 26 दिवसीय 20वीं डोलीरथ यात्रा 18 मई को निकाली जाएगी। डोलीरथ यात्रा का शुभारंभ रायावाला स्थित केएस लुठियागी के निवास स्थल से होते हुए हरिद्वार की हरकी पैड़ी से होगा।
विज्ञापन

डोलीरथ यात्रा की तैयारियों के बाबत आयोजकों की ओर से शुक्रवार को तहसील रोड स्थित एक होटल में बैठक की गई। यात्रा के संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि यात्रा प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से होते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 12 जून को संपन्न होगी। डोलीरथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कुमाऊं मंडल के संयोजकों की ओर से भी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगा। डोलीरथ यात्रा के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। बैठक महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पंकज अग्रवाल, गंगा प्रसाद थपलियाल, मोहन सिंह रावत, ज्ञान सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह रावत, भुवन नौटियाल, प्रेमलता नौटियाल, विवेक सूरी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कर्नल डीएस बर्त्वाल, संजय उनियाल, गोपाल, विजय सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह बिष्ट, अशोक वर्मा, विजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें