फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन में ध्रुव को कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने कांस्य पदक हासिल करने में सफलता हासिल की है। 16 से 21 अप्रैल तक केरल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने से बेहतर रैकिंग के खिलाड़ियों को शिकस्त दी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में तेलंगाना के शिरिल वर्मा के हाथों ध्रुव रावत को 13-21 और 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हरियाणा के अमन को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ध्रुव का प्रदर्शन प्रतियोगिता में शानदार रहा। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने आंध्र के रोहित को 21-19 व 21-13 और पहले राउंड में मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 23-21, 19-21 और 21-13 से हराया था। उनके शानदार प्रदर्शन पर राज्य बैडमिंटन संघ अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन, बीएस मनकोटी, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, कोच डीके सेन आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें