फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बिन किताब और ड्रेस के स्कूल पहुंचे बच्चे

Tue, 02 Apr 2019 10:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में सरकारी स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र की सोमवार को शुरूआत हो गई। पहले दिन ज्यादातर बच्चे बिना किताबों और यूनिफॉर्म के ही स्कूल पहुंचे। अधिकांश बच्चे फिलहाल पुरानी किताबों और यूनिफॉर्म का ही इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल पहुंचे ज्यादातर बच्चों के पास किताबें नहीं थी। बच्चों ने बताया कि अभी बाजार में किताबें नहीं आई है, इसके चलते वह किताबें लेकर नहीं आए हैं। वहीं, कुछ बच्चे पुरानी किताबें लेकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण होकर दूसरी कक्षा में पहुंचे बच्चों से उन्होंने यह किताबें ली है। ज्यादातर पुराने छात्र स्कूल की यूनिफॉर्म में ही पहुंचे। छात्रों ने कहा कि जल्द ही वह अपनी यूनिफॉर्म बनवा लेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किताबों और यूनिफॉर्म का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में डाला जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह ब्योरा तैयार कर भेजा जाएगा। इसमें राज्य और केंद्र दोनों मदों से धनराशि मिलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें