फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: स्टार प्रचारकों और वीवीआईपी कार्यक्रमों की अनुमति देंगे रिटर्निंग आफिसर

Sun, 24 Mar 2019 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने शनिवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जनसभाओं, वाहनों, लाउडस्पीकरों समेत विभिन्न प्रकार की अनुमति समय पर जारी किए जाने का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के बड़े कार्यक्रमों के साथ ही हेलीकाप्टरों, स्टार प्रचारकों व वीवीआईपी कार्यक्रमों की अनुमति रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी जाएगी। जबकि सामान्य प्रचार संसाधनों की अनुमति एआरओ स्तर से प्रदान की जाएगी। सामान्य रूप से अनुमति यथासमय दी जा रही है।

बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूची मुुहैया कराने की मांग की। जिस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि तत्काल सभी संबद्ध अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि लाउडस्पीकर का प्रयोग सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। जबकि प्रचार सामग्री मसलन होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर लगाने के लिए अनुमति एआरओ से ली जाए। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो स्थानीय निकाय की मदद से प्रचार सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

एसएसपी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रख रही है ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक के दौरान बताया गया कि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों व निर्वाचन कर्मचारियोें को रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें