फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में जमकर बरसे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी के कई इलाकों में सोमवार को जमकर ओले बरसे। ओलावृष्टि के चलते सड़कों पर सफेदी की चादर सी फैल गई। करीब 15 से 20 मिनट तक अलग-अलग इलाकों में ओले गिरे। वहीं, अन्य इलाकों में बारिश के बाद दून घाटी में मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से अच्छी धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आकाश काले बादलों से घिर गया। साथ ही हल्की हवा भी चलने लगी। करीब तीन बजे ज्यादातर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद अगले एक से डेढ़ घंटे तक हल्की बारिश जारी रही। कुछ इलाकों में एक से दो दौर की तेज बारिश भी हुई। इसी दौरान शहर के कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। बड़े आकार के ओलों से अपना बचाव करने के लिए लोग दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े रहे। तेज ओलावृष्टि के दौरान सड़कों पर गाड़ियां चलनी भी बेहद कम हो गई। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक की कमी आ गई। शाम के समय फिर से दून घाटी के ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन

--
तापमान
अधिकतम- 25
न्यूनतम- 09

सूर्योदय- सुबह 6:40 बजे
शाम- शाम 6:19 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें