फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी संवाद में एक हजार पंजीकरण

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी संवाद में एक हजार पंजीकरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जा रहे स्मार्ट सिटी संवाद में अब तक एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। वहीं बृहस्पतिवार को 12 छात्राओं स्मार्ट सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। प्रोजेक्ट के तहत अब तक 52 छात्र-छात्राओं को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जा चुका है।
बुधवार एमकेपी महाविद्यालय में आयोजित संवाद के दौरान परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। परियोजना के एजीएम सूर्या कोटनाला ने बताया कि संवाद का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपयोगी सुझाव हासिल करना है। साथ ही योजना को लेकर लोगों की शंकाओं का समाधान और प्रश्नों का जवाब भी देना है। विशेषज्ञ भवतोष भट्ट ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण से लेकर अन्य सभी गतिविधियां पूरी तरह डिजिटल रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 12 छात्राओं अपूर्वा गुप्ता, सुप्रिया सकलानी, साक्षी मैठाणी, उर्वशी चौहान, रंजना कुमारी, रविता, अंकिता, रीतिका चौहान, मालती नौटियाल, उर्वशी धीमान, प्रियल ध्यानी और नाजिश अंसारी को स्मार्ट सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। कार्यक्रम में एमकेपी प्राचार्या डॉ. सुनीता, राकेश, डॉ. चेतना, प्रेरणा ध्यानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें