फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी बनाएं दून मेडिकल कॉलेज भवन : गामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द बनाएं दून मेडिकल कॉलेज का भवन : गामा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को दून मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने को भी कहा।
नगर निगम कार्यालय के सामने बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण की सुस्त रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले बहुत लंबे समय से भवन का निर्माण चल रहा है। जिस गति से काम चल रहा है, उससे अगले सत्र से भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण जल्द होने से दून अस्पताल के मरीजों की दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाद में बनेगा फुट ओवर ब्रिज
मेयर गामा ने कहा कि दून अस्पताल और नए बन रहे भवन को आपस में जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज या सब वे बनाया जाएगा। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसको लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों परिसर आपस में जुड़ने से मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें