फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल मुकाबलों में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत शनिवार को वॉलीबाल के मुकाबले हुए। पहले दिन स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल विभाग परिसर में बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में बालक-बालिकाओं ने अपने अपने वर्गों में दमखम दिखाया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-14 बालक वर्ग के पहले मैच में पिथौरागढ़ ने उत्तरकाशी को 2-0 से, अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2-0 से, नैनीताल ने पौड़ी को 2-0, टिहरी ने चंपावत को 2-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में टिहरी ने चंपावत को 25-17, 25-18 से, चमोली ने पौड़ी को 25-17, 17-25, 15-13 से, पिथौरागढ़ ने रुद्रप्रयाग को 21-25, 25-16, 12-15 से, अल्मोड़ा ने उत्तरकाशी को 25-17, 25-18 से व देहरादून ने बागेश्वर को 25-18, 25-16 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी ने चंपावत को 25-17, 25-18 से, नैनीताल ने उत्तरकाशी को 25-17, 25-23 से, टिहरी ने बागेश्वर को 25-17, 22-25, 25-9 से, पिथौरागढ़ ने रुद्रप्रयाग को 25-17, 25-18 से, उधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 25-18, 25-19 और नैनीताल ने चमोली को 25-19, 25-15 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 25-10, 25-6 से हराया।
मिनी स्टेडियम निदेशालय युवा कल्याण परिसर के अंडर-14 बालिका वर्ग में अल्मोड़ा ने उधमसिंह नगर को 25-15, 25-7 से, उत्तरकाशी ने टिहरी को 25-23, 25-21 से, हरिद्वार ने चमोली को 25-18, 25-22 से, पिथौरागढ़ ने चंपावत को 25-12, 21-25, 25-15 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 25-5, 25-12 से, चमोली ने पिथौरागढ़ को 25-2, 25-3, उधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 25-08, 25-09 से, उत्तरकाशी ने चंपावत को 25-15, 25-05 और देहरादून ने टिहरी को 25-18, 25-22, 10-15 से हराया।
विज्ञापन

इस दौरान युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एस के जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, प्रमोद पांडेय, मनोज नेगी, उर्मिला राणा, विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें