फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से क्वांसी में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपना हुनर दिखाया। अंडर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन में संजय, कांडोई बोंदूर विजेता, नितिन उप विजेता रहे। बैडमिंटन डबल में अंकित, नरेश विजेता, आशीष, अमूल उप विजेता रहे। चक्का फैंक में गोपाल प्रथम, सागर द्वितीय व सुमित तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, ऋतिक द्वितीय, गोला फैंक में गोपाल पहले, ऋतिक दूसरे स्थान पर रहे।
सौ मीटर दौड़ में अनिल नेगी प्रथम, अनिल वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में प्रवीन राणा प्रथम, अखिलेश द्वितीय, छह सौ मीटर दौड़ में प्रवीन राणा प्रथम, अनिल वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, शर्मिला द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रितिका द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल में कंचन विजेता, अंशिका उप विजेता बनीं। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी में खारसी ने जोगियो को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वॉलीबाल में भंद्रोली ने बृनाड़ को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, कपिल चावला, रणवीर सिंह, महावीर सिंह, बीना, सूरज, जबर सिंह, सोनिया जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन हजार मीटर दौड़ में भरत ने मारी बाजी
विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक के खेल महाकुंभ के तहत श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज में अंतिम दिन तीन हजार मीटर बालक वर्ग दौड़ में भरत कोटड़ा संतौर ने बाजी मारी। इसी दौड़ में रोहन कारबारी द्वितीय व सचिन आरकेडिया तीसरे स्थान पर रहे। पंद्रह सौ मीटर बालिका वर्ग में वैष्णवी कारबारी प्रथम, पल्लवी छरबा द्वितीय, स्वाति आरकेडिया तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो बालक वर्ग में छरबा विजेता और आरकेडिया उप विजेता बना। इस दौरान पूर्व प्रधान सुंदर थापा, हिमांशु बडोला, अमित चमोली, मोहन सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार फोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें