फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में पालिका बनाएंगी चार व्यू प्वांइट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए नगर क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर व्यू प्वाइंट निर्माण करने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाने के लिए आठ हाईटेक शौचालयों का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नंदी बैल और राधाकृष्ण मंदिर का सौंदर्यकरण करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों ने नगर क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी वार्डों में पालिका और स्थानीय लोग मिलकर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से शौचालय निर्माण के लिए 15 लाख और पुस्तकालय के लिए साढ़े पांच लाख की धनराशि देने पर अध्यक्ष पंवार ने आभार व्यक्त किया।
पथ प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए जल्द ही सामग्री क्रय की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे रेलिंग निर्माण करने का फैसला लिया गया। पालिका के बकायेदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि नोटिस के बाद भी बकाया धनराशि जमा न होने पर राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की जानी चाहिए। बैठक में सभासद आशा टम्टा, मनबीर नेगी, ममता देवी, विनिता, साकेत बिजल्वाण, प्रीतम सिंह नेगी व ईओ डीपी भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें