फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगी गांव पहली बार वाहन पहुंचा तो खुशी से झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। आजादी के 70 साल बाद भिलंगना ब्लॉक का सीमांत गंगी गांव सड़क मार्ग से जुड़ गया है। गंगी गांव में निवासत 250 परिवारों को अब गांव से रीह तक पहुंचने के लिए 14 किमी की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। बीते दिन पहली बार जब गंगी गांव में वाहन पहुंचा, तो लोग खुशी से झूम उठे। गांव के अधिकांश बच्चों और महिलाओं ने पहली बार वाहन देखा।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक का सबसे दूरस्थ गंगी गांव सड़क सुविधा से वंचित था। गांव में करीब 250 परिवार निवासरत हैं। रीह से आगे गंगी गांव तक लोगों को 14 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती थी। क्षेत्रवासी लगातार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन वन भूमि के कारण मोटर मार्ग बनाने की राह में रोड़े अटकाते आ रहे थे। 26 नवंबर 2016 को पीएमजीएसवाई ने चार करोड़ 50 लाख की लागत से साढ़े नौ किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया था। सोमवार शाम को रीह से गंगी गांव तक मोटर गाड़ी (महिंद्रा यूटीलिटी) जैसे ही गांव पहुंची तो ग्रामीणों का खुशी का ठिकाना न रहा। जिला पंचायत सदस्य केदार और प्रधान नैन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गंगी गांव में वाहन पहुंचा है। अब गंगी गांव के लोग भी विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़ गए हैं। उम्मीद है कि यह मार्ग ग्रामीणों के लिए तरक्की की राह खोलेगा। पिछले वर्ष गांव को सौर ऊर्जा से रोशन किया गया है। गांव तक वाहन पहुंचने पर अब रसोई गैस की सुविधा भी लोगों को मिल पाएगी। इस मौके पर प्रधान देवलंग शौकीन सिंह भंडारी, बादर सिंह, विजय सिंह, उत्तम सिंह, धर्म सिंह, दरमियान सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव का कहना है कि रीह से गंगी गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 26 नवंबर 2016 को शुरू हुआ था। तय समय पर कार्य पूरा हो गया है। गांव तक वाहन पहुंच गया है। कुछ कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मार्ग के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें