ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी। वाइनबर्ग एलन स्कूल में शुक्रवार को आयोजित अकादमिक सालाना पुरस्कार समारोह में श्रेष्ठ आलराउंडर के लिए अमन टोडी और श्रेष्ठ डे स्कॉलर के लिए तन्वी नौटियाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य एल. टिंडेल ने वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी की निदेशक उपमा चौधरी ने किया। इस दौरान वर्षभर में शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व ट्राफी दी गई। क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रत्यक्ष छाबड़ा व एम प्रियदर्शनी मिश्रा, संगीत में बेंजामिन कॉविन व शेनेले क्ंिटल को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट वक्ता के लिए दीपांश जवरानी, अच्छे व्यवहार के लिए राघव अग्रवाल, बेस्ट एथलीट के लिए सक्षम त्यागी, तैराकी के लिए भानुप्रताप सिंह, विराट भाटी व इशिका टोडी, क्रिएटिविटी के लिए जस्सप दुआ व आर्यन टोडी, स्पिरिट ऑफ वाइनबर्ग एलन के लिए सक्षम त्यागी, श्रद्धा गोयल व आशी मित्तल को सम्मानित किया गया। 2018 की कुक हाउस ट्राफी पॉवेल हाउस को प्रदान की गयी।