ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अमर उजाला सोमवार को शहर के चुनिंदा अचीवर्स को सम्मानित करेगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सभी अचीवर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगी।
अचीवर्स के सम्मान समारोह सोमवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में आयोजित होगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए रोल मॉडल बनी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें शिक्षाविद् जितेंद्र जोशी, हिमांशु कुकरेजा, निशांत थपलियाल, मुनेंद्र खंडूड़ी, समरजीत सिंह, संदीप गुप्ता, ललित जोशी, उद्यमी वीरेंद्र कुमार गुलाटी, प्रमोद ओल, बृजभूषण, विश्वास घई, विनोद श्रीवास्तव, अजय जसोला, अमित व पूजा बेदी, निशांत व आशुतोष, नितिन कुमार, संजीव कुमार और समाजसेवी प्रीत कोहली आदि के नाम शामिल हैं।