फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे पर रामबाग हरबर्टपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। दून-पांवटा हाईवे पर रामबाग हरबर्टपुर के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रामबाग हरबर्टपुर के पास दून-पांवटा हाईवे पर एक स्कूटी और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस में ले जाकर लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार साहब सिंह ढिल्लो (18) पुत्र जसबीर सिंह ढिल्लो निवासी ग्राम मेहताबन ढकिया जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल स्कूटी सवार की पहचान भैरव दत्त (54) पुत्र स्व. केशव दत्त पालीवाल निवासी वार्ड-5 रामबाग हरबर्टपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें