फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के लिए एमडीडीए का मुंबई में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लिए एमडीडीए का मुंबई में सम्मान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को मुंबई के बॉम्बे एग्जीविशन सेंटर में आयोजित ‘म्यूनिसिपालिका 2018’ से सम्मानित किया गया। एमडीडीए की ओर से संयुक्त सचिव एसएस नेगी, अधीक्षण अभियंता संजीव जैन, वास्तुविद प्रशांत नौटियाल ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस सम्मान के लिए एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने बीते वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के करीब 2000 आवासों का निर्माण किया है। इनमें से 568 आवासों में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। इसके अलावा करीब 500 आवासों का आवंटन आगामी एक महीने में करने के लक्ष्य है और शेष आवास एक वर्ष के भीतर निर्माण करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें