उत्तराखंड में छह छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
होनहारों के लिए 10वीं तक की छह छात्रवृत्तियों के आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इनकी योग्यता रखते हैं तो तुरंत इनके लिए आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद समाज कल्याण विभाग में जमा होंगे। आवेदन के साथ सभी संबंधित दस्तावेज होने जरूरी हैं। छात्रवृत्ति का पैसा सीधे खाते में आएगा। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
छात्रवृत्ति एससी, एसटी वर्ग के कक्षा एक से आठ तक और कक्षा नौ व 10 के छात्रों को मिलेगी। ओबीसी वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक, कक्षा छह से आठ तक और कक्षा नौ व कक्षा 10 के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति मिलेगी। एससी व एसटी वर्ग के छात्रों के लिए कक्षा एक से आठ तक आय की कोई सीमा नहीं है। कक्षा नौ और कक्षा 10 में छात्रवृत्ति लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए परिवार की वार्षिक आय 44,500 रुपये होनी चाहिए। इससे अधिक आय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
किसे कितनी छात्रवृत्ति
एससी, एससी : कक्षा एक से पांच तक 600 रुपये प्रतिवर्ष। कक्षा छह से आठ तक 720 रुपये प्रतिवर्ष। कक्षा नौ व कक्षा 10 तक 1500 रुपये प्रतिवर्ष।
ओबीसी : कक्षा तीन से कक्षा पांच तक 600 रुपये प्रतिवर्ष। कक्षा छह से आठ तक 720 रुपये प्रतिवर्ष। कक्षा नौ व कक्षा 10 में 1000 रुपये प्रतिवर्ष।
इन छह छात्रवृत्तियों में है मौका
प्री मैट्रिक डिसेबिलिटी स्कॉलरशिप
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एसटी स्टूडेंट्स
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स (50 प्रतिशत केंद्रीय, 50 प्रतिशत राज्य कोटा)
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स (केंद्रीय कोटा)
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एसटी स्टूडेंट्स (केंद्रीय कोटा)
यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र : www.scholarships.gov.in
ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म
सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। यहां होमपेज पर स्टेट स्कीम का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद सभी स्कॉलरशिप का विकल्प खुल जाएगा। संबंधित के सामने क्लिक कर अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।