फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि को मिला उतराखंड गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंडी फिल्म मेजर निराला की निर्मात्री आरुषि निशंक को जयपुर में रॉयल उत्तराखंड सेवा समिति ने उत्तराखंड गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया।
बीते दिनों मेजर निराला फिल्म की जयपुर में रिलीजिंग के दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, क्षेत्र विधायक रामचरण बोहरा, उत्तराखंड अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत बीएस रावत ने उन्हें यह सम्मान दिया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा में फिल्म निर्माण जोखिम भरा कार्य है। इसके बावजूद आरुषि निशंक ने उत्तराखंड की संस्कृति को फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। आरुषि ने कहा कि वह आगे भी उत्तराखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के लिए कार्य करती रहेंगी। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, महासचिव प्रशांत डोभाल, दलवीर नेगी, मीना भंडारी, बीएस नेगी, ब्रज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें