फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष काउंसिलिंग पर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इससे आयुष काउंसिलिंग पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर इस मामले पर प्राइवेट कॉलेज और विवि आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेद विवि व उससे संबद्ध कॉलेजों में आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी की राज्य कोटे की 675 और ऑल इंडिया कोटे की 565 सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिलों की काउंसिलिंग से पहले विवि का कहना है कि सभी सीटें केंद्रीयकृत काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। वहीं प्राइवेट कॉलेजों का कहना है कि वह नियमों के हिसाब से अपनी मैनेजमेंट कोटा की सीटें खुद भरेंगे। इस वजह से अभी तक तय नहीं हो पाया है कि काउंसिलिंग कैसे होगी। विवि भी कार्यक्रम जारी नहीं कर पाया है। आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कांबोज का कहना है कि सरकार के एक्ट के हिसाब से शासन से अनुमति मिलने के साथ ही वे दाखिला प्रक्रिया शुरू करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें