फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के मुद्रक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के मुद्रक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षा विभाग ने मांग के अनुरूप एनसीईआरटी किताबें न छापने पर हल्द्वानी की मुद्रक फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के विद्यालयों में एनसीईआरटी किताबें अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने कई फर्मों को मुद्रण की जिम्मेदारी दी थी। इसमें हल्द्वानी की दीपक प्रिंटर्स फर्म भी शामिल थी। इस फर्म को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए करीब 32 लाख किताबें प्रकाशित की थी, लेकिन फर्म ने केवल 27 लाख के लगभग ही किताबें छापीं। उसमें भी कई विषयों व कक्षाओं की किताबों को कम छापा या छोड़ दिया गया। इससे बाजार में उन विषयों व कक्षा की किताबों की कमी हो गई। मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से संबंधित फर्म को पत्र भेजकर अन्य किताबों के प्रकाशन के लिए कहा गया। कई बार पत्र भेजने के बाद भी जब फर्म ने किताबें नहीं छापी तो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि फर्म को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जवाब देने के लिए समय दिया गया है। उसके बाद फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें