फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ोतरी पर नहीं हो सका अंतिम निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया बढ़ोतरी पर नहीं हो सका अंतिम निर्णय
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बसों के किराए व माल भाड़े में बढ़ोतरी करने के लिए हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही। परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई एसटीए की बैठक में किराया बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तो हुई लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। परिवहन सचिव का कहना है कि यात्री किराए व माल भाड़े में बढ़ोतरी को लेकर जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सन 2013 के बाद आधिकारिक तौर पर यात्री किराए व माल भाड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है। किराए में बढ़ोतरी को लेकर परिवहन सचिव की अध्यक्षता में एसटीए की बैठक कई बार हुई लेकिन कभी किराया निर्धारण कमेटी के सदस्यों की अनुपस्थिति तो कभी अन्य कारणों के चलते किराए का निर्धारण नहीं हो पाया। अब बुधवार को एक बार फिर राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक परिवहन सचिव डी सेंथिल पांडियन की अध्यक्षता में बुलाई गई, लेकिन समिति के एक सदस्य के पौड़ी में फंस जाने की वजह से अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही थी कि परिवहन प्राधिकरण बुधवार को हर हालत में किराए में बढ़ोतरी को लेकर आदेश जारी कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में जब परिवहन सचिव डी सेंथिल पांडियन से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि किराए में बढ़ोतरी को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा हो चुकी है। जल्द ही यात्री किराए व माल भाड़े में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया जाएगा। दूसरी ओर उम्मीद जतायी जा रही है कि जिस तरीके से साल 2013 के बाद किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है उसे देखते हुए वर्तमान किराया दर में 20 से 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है ।
--
इन वाहनों के किराए में होगी बढ़ोत्तरी
राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से प्राइवेट बसों, सिटी बस, टैक्सी, जीप, कमांडर, ऑटो, विक्रम, टाटा मैजिक, टाटा सूमो के साथ ही ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी किया जाना है। राज्य परिवहन प्राधिकरण की योजना है कि परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों के किराए में जो असमानता है उसे कम किया जाए।
विज्ञापन

--
पिछले पांच साल में गाड़ियों की कीमत, डीजल, पार्ट्स की कीमतों, बीमा दरों व रोड टैक्स में जो बढ़ोतरी की गई है, उसे देखते हुए सिटी बसों का किराया बढ़ाया जाना जरूरी है। अगर किराए की दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो सिटी बसों का संचालन आसान नहीं होगा। ऐसे में गाड़ियों का संचालन बंद करना पड़ेगा। उम्मीद है कि प्राधिकरण 20 से 25 फीसदी किराए में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे देगा।
- विजयवर्धन डंडरियाल, अध्यक्ष, सिटी बस महासंघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें