फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं में स् थानांतरित किए जाएंगे अतिरिक्त कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड राधिका झा ने बुधवार को यूजेवीएन लिमिटेड की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्यालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। परिसर में साफ-सफाई और रिकार्ड को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यालय में कार्मिकों की संख्या कम करने एवं अतिरिक्त कर्मियों को परियोजनाओं में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड राधिका झा ने निगम और अधिकारियों की केपीआई (की परफॉरमेंस इंडीकेटर) को पुनर्गठित करने के निर्देश दिए। परिचालन के अंतर्गत विद्युत उत्पादन 5000 मिलियन यूनिट, मशीनों का ब्रेकडाउन टाइम पांच प्रतिशत घटाने एवं उपलब्धता 88 प्रतिशत करने पर जोर दिया। व्यासी परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पिलंगाड-प्रथम एवं सुरिनगाड-द्वितीय परियोजनाओं को भी दिसंबर तक पूरा करने एवं कालीगंगा-प्रथम परियोजना को मार्च 2019 तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, निदेशक परियोजनाएं संदीप सिंघल, निदेशक मानव संसाधन डॉ. अविनाश चंद्र जोशी, निदेशक वित्त एलएम वर्मा, निदेशक परिचालन पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें