फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए आधार व पैन कार्ड जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के इच्छुक शिव भक्तों को बिना आधार और पैन कार्ड के टिकट नहीं मिलेगा। प्रशासन ने सभी हेली कंपनियों को टिकट बुकिंग के लिए आने वाले यात्रियों से आधार और पैन कार्ड भी मांगने के निर्देश दिए हैं। हेली कंपनियों की मनमानी और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। ये अधिकारी कंपनी के कार्यालय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी लेकर प्रशासन को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते वर्षों में केदारनाथ यात्रा में गुप्तकाशी, नारायणकोटी, शेरसी, फाटा आदि हेलीपैड से हवाई सेवा का संचालन करने वाली हेली कंपनियों द्वारा मनमानी और टिकट कालाबाजारी की शिकायतें मिली थी। इस दौरान कई यात्रियों को तीन-तीन दिनों तक धाम जाने के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार, शुरूआत से ही हेली कंपनियों के हेलीपैड व कार्यालयों की नियमित चेकिंग की जाएगी। सभी हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। ये अधिकारी हेली कंपनियों के यूकाडा के नियमों का पालन करने, टिकट की कालाबाजारी, हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। अगर, कोई भी कंपनी या हेलीकॉप्टर संचालक नियम विरुद्घ कार्य करता पकड़ा गया तो सीधे लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि हेलीपेड पर तैनात अधिकारियों को टिकटों का निरीक्षण करने और टिकट के तहत संबंधित के यात्रा करने की पूरी जानकारी लेने को भी कहा गया है। उन्होंने सभी हेली कंपनियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सूची उपलब्ध कराने और अधिकारियों को ऑनलाइन सूची की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें