फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17401 तीर्थयात्रियों ने किए बदरी-केदार दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ/बदरीनाथ। चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ और बदरीनाथ में 17401 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। केदारनाथ में यात्रा के पांचवें दिन 10678 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में तड़के से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। धाम में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बावजूद पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। बदरीनाथ धाम में 6723 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। धाम में अभी तक कुल 71739 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हिमपात
गोपेश्वर। बीते बुधवार को देर रात बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। साथ ही रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, नीती घाटी में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें