ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भारत विकास परिषद, क्लेमेंटटाउन शाखा की ओर से आयोजित शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी।
शनिवार को आर्य समाज मंदिर परिसर में अमूल्य जीवन संस्था, वरदान और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अग्रवाल ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर साल हजारों लोग समय पर खून न मिल पाने के कारण जान गंवा देते हैं। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। मानव रक्त प्रयोगशालाओं में भी नहीं बनाया जा सकता। केवल रक्तदान के जरिये प्राप्त होने वाले रक्त से ही जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को अपनी आदत में शामिल करना होगा, तभी रक्त की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की डा. निधि दूबे ने बताया कि 18 से 60 साल आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। निकाले गए रक्त की पूर्ति शरीर अगले 48 घंटों के भीतर कर लेता है। वहीं, अन्य तत्वों की पूर्ति करने में 90 दिनों का समय लगता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले समाज की बेहतरी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
.................
आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयोजन में वीके माहेश्वरी, कर्नल आरएस बिष्ट, परिषद के सचिव जीके मैंदोला, कोषाध्यक्ष अंजना माहेश्वरी, संयोजक आरपी अग्रवाल, आरसी सक्सेना, कीर्ति शरण, मधु गुप्ता, सुमन मेहता, सरिता मेहता राजेश परमार, आरके गुलाटी, आरपी श्रीवास्तव, डा. विजय भारद्वाज, विभोर माहेश्वरी, सुमित कुमार, सचिन राणा, निशांत मुंडेपी, पंकज, कपिल वर्मा, मयंक बहुगुणा, पुनीत गांधी, पंकज नेगी, अवनीष कुमार, विजेंद्र नेगी, पवन चौधरी, शांतु डे, अपूर्वा, स्वाति गुप्ता, अमनदीप कौर, लक्ष्मी खत्री, नेहा वर्मा, अभिषेक भट्ट, बिंदु शर्मा, स्वाति गुसांई, वीरू बिष्ट समेत अन्य ने सहयोग किया।