फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेस नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सुपरवाइजर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब ड्रेस में नजर आएंगे। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव ने आदेश जारी कर सुपरवाइजरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे प्राधिकरण से दी गई ड्रेस को ही पहनकर ड्यूटी पर आएं। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक विकास प्राधिकरणों के सुपरवाइजर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चार साल में एक बार गर्मी और सर्दी के हिसाब से ड्रेस दी जाती है। जिसमें दो-दो सेट दिए जाते हैं।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि ड्रेस दिए जाने के बावजूद कर्मचारी उसे पहन नहीं रहे हैं। केवल उपाध्यक्ष और सचिव के कार्यालयाें में तैनात कर्मचारी ही ड्रेस पहन रहे हैं, लेकिन बाकी अफसरों के कार्यालयों या फील्ड में तैनात कर्मचारी इसे नहीं पहन रहे हैं। अब सचिव पीसी दुमका ने आदेश जारी किया है कि सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस पहनकर ही कार्यालय आए और फील्ड में जाएं, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कुछ कर्मचारियों से सवाल उठाया है कि चार साल में एक बार मिलने वाली ड्रेस तो एक साल में ही खराब हो जाती है। ऐसे में कैसे ड्रेस कोड का पालन किया जाए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें