ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने 28 परिचालकों को प्रोन्नत कर अलग-अलग डिपो में कनिष्ठ लिपिक पद पर तैनाती दी है। इनमें सर्वाधिक पांच-पांच को कोटद्वार और हरिद्वार डिपो में भेजा गया है। इस बाबत मंडलीय प्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने मंगलवार को आदेश जारी किए।
प्रोन्नति प्रक्रिया के तहत उदयवीर सिंह को जेएनएनयूआरएम देहरादून, भरत सिंह को बी डिपो, शेरखान को कोटद्वार डिपो, महेश कुमार को मंडलीय कार्यशाला, दौलत सिंह और पुष्पेंद्र कुमार को ऋषिकेश डिपो में तैनाती दी गई। नरेश कुमार को जेएनएनयूआरएम हरिद्वार, बृजपाल सिंह व नरेश कुमार को रुड़की डिपो, राममोहन हरिद्वार डिपो तथा संजीव शर्मा को ग्रामीण डिपो में भेजा गया। विनोद कुमार सैनी को ऋषिकेश डिपो, हरपाल सिंह, राम सिंह, विजय कुमार शर्मा को हरिद्वार डिपो, गुलाब सिंह को पर्वतीय डिपो, दिनेश चंद्र को कोटद्वार डिपो में तैनाती दी गई है। चंद्रपाल को रुड़की डिपो, सत्यपाल सिंह को जेएनएनयूआरएम हरिद्वार, घनश्याम सिंह और चमन सिंह को कोटद्वार डिपो, राजपाल सिंह को पर्वतीय डिपो, विनोद कुमार, अमरीश और योगेंद्र कुमार को ब डिपो भेजा गया है। सुरेश कुमार कोटद्वार डिपो, तेजपाल सिंह को ग्रामीण डिपो, सोरन सिंह को श्रीनगर डिपो में तैनाती दी गई है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी और दिनेश गोसाई ने प्रोन्नत किए गए कर्मचारियों को बधाई दी है।