फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की गई। कई मंदिरों और घरों में सप्तमी पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आरती की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। वहीं सप्तमी मनाने वाले भक्तों ने कन्याएं जिमाईं और व्रत खोला।
टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में देवी कालरिात्र की पूजा की गई। सुबह देवी का विशेष अभिषेक किया गया। शाम को श्रृंगार और आरती की गई। इस मौके पर माता को विशेष ढंग से सजाया गया। वहीं मंदिर प्रांगण में भजन मंडली ने माता के दरबार में भक्तों की हाजिरी लगाई। आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि भ्रूण हत्या पाप है। उन्होंने भक्तों का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर बेटों से बड़ा उत्सव मनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को विशेष पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर डा. मथुरा दत्त जोशी, एडवोकेट रेखा मित्तल, आचार्य विजेंद्र गोड़े, प. अरविंद नौटियाल, प. दीपेंद्र नौटियाल, भूपेंद्र कठैत, विमला जोशी, गीता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में देवी कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद देवी की भव्य आरती की गई। राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही कन्या पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुभाष माकिन, पंडित कृष्ण प्रसाद, माधव उपाध्याय, केपी रतूड़ी, राजेश भाटिया, राजू उपाध्याय, रवि भाटिया, यशपाल बहाल, अंजली शर्मा, मोंटू भाटिया, कृष्ण कौल आदि मौजूद रहे।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत रवींद्र पुरी के पावन सानिध्य में भगवती के सप्तम एवं अष्टम स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। पंडित आशीष उनियाल ने कहा कि मां को अगर प्रसन्न करना है तो सर्वप्रथम हमें मातृ शक्ति का सम्मान करना होगा। शाम को महिला मंडली ने भजनों से भक्तों को देर तक झुमाया। रात्रि में हवन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, राजकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल गोयल, रोशन जायसवाल, ललित आहूजा, प्रेमलता मित्तल, कांता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सेवादल से जुड़े संजय कुमार ने बताया कि पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में अष्टमी और नवमी मार्च को मनाई जाएगी। सुबह 11 बजे मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन किया जाएगा।

कालिका मंदिर में ध्वजारोहण आज
65वें समारोह में कालिका भवन में होगा भव्य आयोजन
देहरादून। कालिका मंदिर का 65वां ध्वजारोहण रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम छह बजे मंदिर में झंडे जी का आरोहण होगा। शनिवार को मंदिर प्रांगण में कन्या पूजन किया गया। जिसमें 3500 कन्याओं को भेंट अर्पण की गई। कालिका भवन में ध्वजारोहण के लिए दूर-दूर से संत पधार चुके हैैं।
मंदिर में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं शक्ति सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें शनिवार को सुबह साधु-संतों ने यज्ञ किया। रात्रि जागरण में प्रमोद श्रीवास्तव ने माता की भेंटें सुनाईं। जिन पर माता के भक्त झूमते रहे। आयोजकों ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे अष्टधातु स्तंभ पर मंदिर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद हनुमान मंदिर में रामचरित मानस पाठ किया जाएगा। हनुमान मंदिर के ऊपरी स्थल पर अष्ट धातु स्तंभ पर ध्वजारोहण होगा। इस मौके पर गगन सेठी, रमेश साहनी, साहिब राम डोरा, संजीव शर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय आनंद, एलडी भाटिया, महेश डोरा, पवन अरोड़ा, नरेश मैनी, आशीष सूरी, भीम सेन, विरमानी, मोहित बांगा, पंकज सभरवाल, महेश जायसवाल, शुभम मैनी, प्रेम बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ
देहरादून। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, बालाजी धाम झाझरा में श्रीरामचरित मानस पाठ से हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो गया। मंदिर समिति के संरक्षक बाबा हठयोगी भीम सिंह पुंडीर, अध्यक्ष राजीव पंवार ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अशोक कृष्ण शास्त्री, आचार्य पंकज किशोर गोड़, प्रदीप गर्ग, गजेंद्र पैन्यूली, भानु पुंडीर, विकास लवानिया, राहुल पंवार, रजनीश भारती, दीपक आदि मौजूद रहे। 29 मार्च को शिव सती विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में नंदा की चौकी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के संयोजक राहुल पुंडीर ने बताया कि चंडीगढ़ से उड़ते हुए हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें