फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर होगा आंदोलन गैरसैंण स्थायी राजधानी को उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन की बात कही है। आंदोलन के पहले चरण में 24 फरवरी को उक्रांद का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा और गैरसैंण को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग करेगा।
विज्ञापन

उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर हर जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन और क्रमिक अनशन किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि राजधानी के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल सहित भाजपा के कई बड़े नेता और कांग्रेस नाटक कर रही है। इन दोनों दलों के नाटक को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। यदि गैरसैंण को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित न किया गया तो इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने 20 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विस सत्र का घेराव करने की चेतावनी दी है। इससे पहले जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें