ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ग्रामीण विकास समिति ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर को उत्तराखंड में विलय का विरोध करने का एलान किया है। समिति के कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई में समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर सहारनपुर को सूबे में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजती है तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के शामिल होने से यहां राजीतिक अस्थिरता पैदा होगी। बैठक में मंजीत सिंह, सूरजभान, संजय सिंह, गोविंद सिंह, कलम सिंह, विजय प्रसाद, माला, शिखा, फिरोजा, कमला, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।