ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो दर्जन से अधिक सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि पुलिस की मदद से ही सुपरवाइजरों के बस्ते जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लगे सुपरवाइजरों को 20 फरवरी तक अपने बस्ते जमा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभीतक कई सुपरवाइजरों ने बस्ते जमा नहीं किए हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। नगर आयुक्त ने नाथीराम वार्ड राजपुर, राजीव शर्मा वार्ड आरकेडिया, आबिद अली वार्ड दून विहार, शशि कुमार वार्ड डोभालवाला, संजय कसाना वार्ड एमकेपी, हर्षमणि गैरोला वार्ड धामावाला, नरेंद्र शर्मा वार्ड डालनवाला उत्तर, पितांबर सिंह राठौर डालनवाला पूर्व, नितिन वर्मा वार्ड बल्लूपुर, अशोक वार्ड द्रोणपुरी, हर्षपति पोखरियाल पटेलनगर पश्चिम, किशन सिंह नेगी वार्ड गांधीग्राम के सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इसके अलावा मनोज कुमार वार्ड गोबिंदगढ़, विक्रम सिंह चौहान वार्ड श्रीदेवसुमन नगर, एमपी धस्माना वार्ड वसंत विहार, कुलदीप गैरोला वार्ड सीमाद्वार, खेमचंद वार्ड इंद्रपुर, ऋषिपाल सिंह नेगी वार्ड कांवली, विजय सिंह रावत वार्ड अजबपुर सरस्वती विहार, राजेंद्र सिंह गुसाई वार्ड, वार्ड चकतुनवाला मियावाला, राकेश बधानी वार्ड पटेलनगर पूर्वी, विजय सिंह वार्ड देहराखास, ऋषिपाल सिंह वार्ड टर्नर रोड, नाथीराम वार्ड भारूवाला, राजेंद्र प्रसाद वार्ड सेवलाकला, संजय चौहान वार्ड पित्थुवाला और अब्दुल हाफिज वार्ड नवादा के सुपरवाइजरों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि सुपरवाइजरों पर कार्रवाई के साथ ही पुलिस के माध्यम से बस्ते जमा कराए जाएंगे।