ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का 32वां वार्षिक उत्सव बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं।
ओएनजीसी के सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक छात्र एवं छात्रा को एक-एक हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि शिक्षित होना ही सब कुछ नहीं है। शिक्षा के साथ-साथ व्यक्ति के अंदर संस्कारों का निर्माण, खेलकूद और विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक विशाल जिंदल ने कहा है कि स्कूल स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव में मसूरी विधायक गणेश जोशी, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विद्यालय के प्रबंधक बुद्ध सिंह जिंदल, मालनी जिंदल, भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, नीरज मित्तल, विभाग प्रचारक सुनील कुमार, शशिकांत दीक्षित, सचिन गुप्ता, नेहा गुप्ता, आजाद सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।