फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के बच्चों की पढ़ाई कराएगा ट्रस्ट : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे ट्रांसपोर्टर बलवंत के जहर खाकर खुदकुशी करने के बाद मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों ने उनके परिवार को आर्थिक मदद दी। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में देहरादून ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन एवं ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण समिति ने ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचकर उन्हें 71 हजार 800 रुपये की आर्थिक मदद दी।
धस्माना ने बताया कि देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ट्रांसपोर्टर बलवंत के एक बेटे और दोनों बेटियों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगा। वहीं, ट्रांसपोर्टर के दिव्यांग बड़े भाई के इलाज का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे हो या फिर दून के बलवंत, सरकार को रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के नाम पर प्रदेश में 25 करोड़ से अधिक की धनराशि जनता से एकत्र की है। उसे इस धनराशि का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा बीते 10 महीनों में सरकार की नीतियों से परेशान होकर सुसाइड करने वालों के परिवार को देना चाहिए। इस दौरान अशोक ग्रोवर, जसविंदर सिंह मोठी, नवीन आनंद, अमन रंधावा, दीपक अग्रवाल, अमन शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, दलबीर सिंह कलेर, प्रमोद, सतेंद्र, शाहिद, दिलावर सिंह, अनिल चौधरी आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें