फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छाए रहे उतराखंड के शटलर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तराखंड के शटलरों ने अपना दबदबा बनाए रखा। क्वालिफाइंग राउंड में उत्तराखंड के ज्यादातर शटलर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। बुधवार को भी उत्तराखंड के कई खिलाड़ी मुकाबले में उतरेंगे।
पहले दिन मंगलवार को परेड मैदान स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और जेपी एकेडमी मोथरोवाला में क्वालिफाइंग दौर के मुकाबले खेले गए। बालिका एकल वर्ग में उत्तराखंड की आन्या चौहान ने हरियाणा की निशु को 15-10 व 15-10 और दिल्ली की दीपशिखा सिंह को 15-11व 15-13 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने के लिए आन्या को बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतना होगा। इसी वर्ग में चंडीगढ़ की कंवलजीत कौर ने राजस्थान की मेघा कुमारी को 15-5, 15-4, उत्तराखंड की जयंतिका ने दिल्ली की मीनल को 10-15, 15-14, 15-14, हरियाणा की आयुषी सिंह ने तमिलनाडु की लक्ष्मी को 15-13, 15-11, हिमाचल प्रदेश की एंजलिका ने यूपी की सारस्वत को 15-8, 15-11 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालिका युगल वर्ग में हरियाणा की निक्की व मुशी की जोड़ी ने हिमाचल की कीर्ति व उत्तराखंड की नीरू को 15-9, 13-15, 15-12, दिल्ली की खुशी गुप्ता व नीतू ने हरियाणा की मुस्कान व राशि को 11-15, 15-7, 15-6, उत्तराखंड की युक्ति बाली व नेहा की जोड़ी ने राजस्थान की मेघा व नेहा को 15-6, 11-15, 15-11 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की की। मिश्रित युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के अजय यादव व झारखंड की मृणालिनी की जोड़ी ने गोवा के प्रतीक व यूपी की पार्सा नकवी की जोड़ी को 15-11, 15-9 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


बालक वर्ग में ये रहे विजेता; बालक एकल वर्ग में राजस्थान के नाजिश खान ने उत्तराखंड के अरविंद सिंह को 15-8, 15-8, हिमाचल प्रदेश के सक्षम अवस्थी ने गुजरात सिंह के जीत सिंह भाटिया को 15-12 व 15-14, राजस्थान के धैर्य सांगवा ने उत्तराखंड के अमृतपाल सिंह को 13-15, 15-8, 15-8, दिल्ली के लक्षदीप तेवतिया ने महाराष्ट्र के निखिल पांडे को 15-5, 15-8, उत्तराखंड के हिमांशु केडियाल ने कर्नाटक के एम पाल को 15-11, 15-8, दिल्ली के वासु एसएफ ने हरियाणा के नितेश यादव को 15-11, 15-9 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें