फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों को भाया युवाओं का ‘मंजूर है’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के मौके पर दून के युवाओं का गीत ‘मंजूर है’ दर्शकों को खूब भा रहा है। यू-ट्यूब पर पिछले कुछ दिनों में 10 हजार से अधिक लोग इस गीत को सुन चुके हैं। गीत के कलाकार से लेकर गायक तक सभी दून के ही रहने वाले हैं।
मंजूर है.. गीत को क्लेमेंटटाउन के गौतम सजवाण ने गाया है, जबकि मुख्य कलाकार के रूप में हर्रावाला के रजत गुप्ता और सोनिया नेगी हैं। गीत के प्रोड्यूसर रजत गुप्ता और निदेशक गौतम सजवाण हैं। गीत की शूटिंग देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। गौतम ने बताया कि गीत में दून को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। यहां की शानदार लोकेशंस और खूबसूरती को अत्याधुनिक ढंग से फिल्माया गया है, जिससे शहर बहुत शानदार नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरुण भंडारी, पुनीत मलासी और रोहित बिष्ट ने शानदार सिनेमेटोग्राफी की है, जिससे गीत और अच्छा बन गया है। ग्रिप और मिट्स्को प्रोडक्शन ने वेलेंटाइन वीक के मौके पर इस गीत को युवाओं के लिए खास बना दिया है। यही कारण है कि युवा भी गीत को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें