फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पार्क को पीपीपी मोड में देगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम गांधी पार्क में डेढ़ करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में देगा। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि पीपीपी मोड में दिए जाने से पार्क व्यवस्थित रहेगा। इसे लेकर जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। फरवरी के दूसरे सप्ताह में पार्क के खुलने की संभावना है।
अमृत योजना के तहत शहर में बच्चों के लिए गांधी पार्क में चिल्ड्रेन पार्क बनाया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूलों के साथ ही टॉय ट्रेन की भी व्यवस्था की गई है। जो करीब 1400 फीट के ट्रैक पर दौड़ेगी। पांच डिब्बों की ट्रेन में 30 बच्चे एक बार में सफर कर सकेंगे। इसके अलावा चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के लिए सेल्फी जोन, जलपानगृह भी बनाया जा रहा है। वहीं, लैंडस्कैपिंग, ग्रीन माउल्ड्स आदि भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चिल्ड्रेन पार्क का कार्य पूरा हो गया है। इसे पीपीपी मोड में दिया जाना है, जिसे लेकर जल्द टेंडर कराए जाएंगे। फरवरी के दूसरे सप्ताह से पार्क शुरू हो जाएगा।
-विनोद चमोली, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें