फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिव्यांगों को मिला उम्मीदों का आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पैर गंवाकर कष्टपूर्ण जीवन जीने को मजबूर 12 दिव्यांगों को अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन ने उम्मीद की नई किरण दिखाई है। इन सभी दिव्यागों को दोनों संस्थाओं के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। दिव्यांगों ने सहयोग के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताया है।
विभिन्न कारणों से पैर गंवा चुके 12 दिव्यांगों को मंगलवार को दून से नोएडा के सेक्टर 56 स्थित जयपुर फुट के लिए रवाना किया गया था। इसके लिए आठ जनवरी को दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया था। कुल 12 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इसमें चंद्रबनी के सुरेश कुमार (35), नीटू सिंह (38), नरेंद्र (42), सुरेश चंद (26), हरीश चंद्र (47), क्यारी रामनगर के प्यार सिंह (40), उत्तरकाशी के वीरेंद्र सिंह (50), मंडी हिमाचल के केट सिंह (46), बिहारीगढ़ के सबदर अली, उत्तरकाशी के शांति लाल, भुट्टोवाला के चंद्रपाल (52), ममता देवी (35), साहिल (21) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष बृजपाल सिंह और सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को ही दिव्यांगों के पैरों का नाप लेकर कृत्रिम पैर तैयार कर लिए गए थे। बुधवार को दिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगाए गए। देर शाम संस्था का वाहन दिव्यांगों को लेकर दून के लिए रवाना हुआ। देर रात सभी दिव्यांग वापस पहुंचे। दिव्यांगों के ठहरने, आने-जाने और कृत्रिम अंग लगाने का खर्च सोसायटी ने वहन किया। इसमें सोसायटी के गणेश चंद, डॉ. एसके तोमर, गुलशन कुमार, रविंद्र जैन समेत अन्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें