फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देशों में लोकगीतों पर जमकर झूमे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दुबई, बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान में प्रवासी उत्तराखंडी गढ़वाली गीतों पर जमकर झूमे। 15 से 22 दिसंबर तक खाड़ी देशों के दौरे पर रहे प्रदेश के कलाकारों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्तराखंडी लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया। दून लौटने पर कलाकारों ने इस दौरे को यादगार बताते हुए यादें साझा की।
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंडियाल, किशन महिपाल, खुशी जोशी और उनकी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कई गीतों की प्रस्तुति दी। दुबई निवासी अनिल गैरोला और गरिमा सुंदरियाल ने भी अपनी रचनाओं से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीतकार विनोद चौहान के नेतृत्व में सुभाष पांडे, अनुराग नेगी और विजय बिष्ट ने कलाकारों का पूरा साथ दिया। गायिका संगीता ढौंडियाल और किशन महिपाल ने बताया कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास करते हैं, जो हर साल वहां महाकौथिग का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें