ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 351 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन प्रेमनगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। लोगों ने कई जगहों पर नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया।
पंजप्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में चारों ओर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल की गूंज रही। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रायें एक पंक्ति में गुरु का जाप करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण का केंद्र पंजाब से आए 31 निहंग एवं 21 घोड़ों पर सवार बच्चे और आठ ऊंट रहे। वहीं, पंजप्यारों के आगे-आगे महिलाओं और बालिकाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। छोटे बच्चों ने तलवारबाजी और गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। प्रेम नगर चौक पर नगर कीर्तन का स्वगत फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरे प्रेमनगर को लाइटों से सजाया गया। प्रधान बलदेव सिंह, भगत सेठी, रवि भाटिया, कंवलजीत सिंह, डा. साजन सिंह, टोनी भाटिया, डा. मन तोहन सिंह, मोंटू, संजय, राजीव पुंज, रिंकु, गुरुजाप आदि शामिल रहे।