फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी डेडलाइन खत्म, गड्ढामुक्त नहीं हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रदेश की सत्ता संभालने और मंत्री पद लेने के बाद शहरी विकास मंत्री की दो-दो डेडलाइन खत्म होने के बाद भी शहर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। शहर के लोग और यात्री अब भी हिचकोले खाने कोे मजबूर हैं। इससे साफ पता चलता है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को मंत्री के निर्देशों की परवाह नहीं। यही स्थिति पेयजल लाइनों के लीकेज की है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने 31 मार्च को बैठक में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर सभी सड़कों के गड्ढों को भरा जाए। इसी तरह से पेयजल निगम और गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को लाइनों का लीकेज ठीक करने को कहा था। चार दिन बाद दोनों विभाग चार कदम भी आगे नहीं बढ़ पाए थे।
विज्ञापन



इसके बाद अप्रैल में दूसरी बैठक बुलाकर उन्होंने 15 जून की तारीख दी थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी कुछ हरकत में आए, लेकिन फिर शत प्रतिशत काम नहीं हो सका। नगर निगम की सड़कों को भी गड्ढे भरने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। जिनको भरने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 60 लाख रुपये अपने मुख्यालय से मांगे थे, जिसके सापेक्ष मात्र 15 लाख रुपये की स्वीकृति ही मिली। जाहिर है कि 60 लाख रुपये में भरे जाने वाले गड्ढे 15 लाख रुपये में नहीं भरे जा सकते । दूधाधारी चौक भूपतवाला से शुरू शहर का मुख्य मार्ग तक पूरी तरह से गड्ढामुक्त नहीं हो पाया है। दूधाधारी चौक पर भूमिगत केबल डालने वालों ने पूरी सड़क आरपार काटकर छोड़ दी है।
विज्ञापन



इन स्थानों पर नहीं भरे गए गड्ढे
>> भीमगोडा में सुखीजा होटल के आगे
>> जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के आश्रम जाने वाली गली
>> हरकी पैड़ी से भीमगोडा रोड पर संकट हरण गणेश मंदिर के पास
>> नगर कोतवाली के डाकघर स्थिति बैरियर के पास तीन
>> ललतारौ चौक के पास
>> शिवमूर्ति के पास होटल गंगा अज्योर के सामने
>> तुलसी चौक से शिवमूर्ति की ओर जाने वाली सड़क
>> तुलसी चौक से एचआरडीए के मुख्यालय की ओर जाने वाली रोड
>> मॉडल कालोनी की सड़क


विभाग ने अपनी सड़कों के सारे गड्ढे भर दिए हैं। जो सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है उनके लिए पैसे की मांग की गई थी। पैसा मिलने के अनुसार काम किया जाएगा।
- यूएस पंवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें