फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चारधाम सीजन में पहली बार बना ये रिकाॅर्ड; 3007 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम हुए रवाना

Sat, 10 May 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हरबर्टपुर बस अड्डे से 1082 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1925 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर निकले। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 67 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 104 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से मौजूदा चारधाम सीजन में पहली बार रिकाॅर्ड 3007 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों पर पहली बार 631 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। शुक्रवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 1082 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1925 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर निकले। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 67 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 104 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 414 और नया गांव पेलियो में 217 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।

ये भी पढे़ं...India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


15 वाहनों के चालान और दो सीज
शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी के नेतृत्व में सचल दस्ते ने 15 वाहनों के चालान किए। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलेाडिंग, बीमा, टैक्स जाम न करने पर चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें